गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से दुर्गेश श्रीवास्तव को काशी प्रांत का प्रांतीय मंत्री बनाया गया है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने दुर्गेश श्रीवास्तव का गोराबाजार स्थित हनुमान मंदिर पर समारोह आयोजित किया। दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्होने हर एक पदाधिकारी को अपने अपने निवास स्थान सहित अन्य एक एक हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे आयोजन से संगठन को मजबूती मिलेगी। जिन खंडो का विस्तार नहीं किया गया है, वहां विस्तार जरूरी है। कार्यक्रम रमेश गुप्ता, नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह,संदीप, परदुम पांडेय, सत्यम चैरसिया,जगदीश सत्यम,धीरज सिंह,देश दीपक श्रीवास्तव,कन्हैया उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव,राज प...