बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सूरजपुर मानव गांव में मृतका दुर्गेश शर्मा की तेरहवीं पर रविवार को एक पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में रेलवे ट्रैक पर हुई दुर्गेश शर्मा की हत्या के मामले में अब तक कोई खुलासा न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि घटना को काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, जिससे परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है। पंचायत में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। यह टीम हत्या के शीघ्र खुलासे, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष करेगी। समिति प्रशासन से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। साथ ही आंदोलन की रणनीति भी तय करेगी। पंचायत की अध्यक्षता अंकुर शर्मा व संचालन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष...