भागलपुर, अप्रैल 9 -- गोराडीह प्रखंड के दुर्गेश कुमार को भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने बुधवार को पत्र जारी कर उन्हें युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष घोषित किया। दुर्गेश कुमार को युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्रीकांत कुशवाहा भाजपा नेता नितेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि दुर्गेश के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनने से गोराडीह प्रखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...