दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा/घनश्यामपुर, हिटी। चैत नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की भक्तिभाव से आराधना की गयी। मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। लाउडस्पीकर पर मंत्रों की गूंज से माहौल भक्तिमय बन गया है। पूजा को लेकर अलसुबह से ही लोगों की चहल-पहल तेज दिखाई दी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह होते ही फूल, बिल्वपत्र, दुर्वा, तुलसी, केला के पत्ते आदि के लिए घरों से निकल जाते हैं। गृहणियां घर-आंगन को गाय के गोबर, चिकनी मिट्टी, गंगाजल आदि से लीपकर पवित्र बनाती हैं। दुर्गा मंदिरों में पुरुष तथा महिलाएं प्राचीन पराती गीत गाकर माता की वंदना करती हैं। वेद पाठ, सप्तशती पाठ, पूजा पाठ, आरती, देवी भागवत कथा भजन-कीर्तन आदि के आयोजनों से दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग...