सीवान, मार्च 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैत्र नवरात्र में दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ देवी का पट खुलते ही पूजा करने के लिए उमड़ रही है। जय माता दी-जय माता दी के जयकारे से संपूर्ण परिसर गूंज रहा है। स्नान-ध्यान करने के बाद लोग माता की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं गांधी मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव में सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों का दर्शन-पूजन के लिए पहुंचना जारी रह रहा है। प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की परिक्रमा के लिए हर उम्र के लोग यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हैं। इधर, चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रहृचारिणी की पूजा के लिए मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र का उपवास करने वाले श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए अपनी-अपनी मनोकामनाएं मां दुर्गा के समक्ष रख रहे थे। शहर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.