मऊ, जून 23 -- सूरजपुर,हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील के सूरजपुर में नवनिर्मित दुर्गा शंकर पंचदेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।करीब चार माह में निर्मित इस मंदिर में भगवान शिव, नंदी महाराज, गणेश जी, हनुमान जी तथा भैरव बाबा की प्रतिमाओं की वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित भंडारे में दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्मश...