रुडकी, अप्रैल 30 -- मंगलौर, संवाददाता। मई दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये I इस अवसर पर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट में 21वी रेंक लाने वाली कालेज छात्रा आरजू सहित 14 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज चेयरमैन मनोज शर्मा, डायरेक्टर दीपा शर्मा ने मा सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पण के साथ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...