भागलपुर, मार्च 28 -- नवगछिया। निज संवाददाता। नवगछिया सहित आसपास के गोपालपुर, खरीक इस्माईलपुर और रंगरा प्रखंड में दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मैया की अर्चना की और चढ़ावा चढ़ाया। इस अवसर कई जगह मेला का भी आयोजन किया गया। रंगरा के चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित भव्य प्रतिमा के पूजा अर्चना लिए सुबह से महिलाओं की भीड़ जुट गई थी। दूसरी तरफ नवगछिया बाजार के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में भी प्रतिमा के पूजा अर्चना को लेकर भारी भीड़ जुटी थी। भीमदास टोला तीनटंगा में भी दुर्गा मैया की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने पूजन किया और चढ़ावा भी चढ़ाया। यहां नाटक का भी आयोजन किया गया है।नाटक का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार ने किया मौके पर मुखिया सिकंदर दास,राजकुमार रजक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...