शाहजहांपुर, मार्च 29 -- तिलहर। रामनवमी के अवसर पर रस्तोगी धर्मशाला स्थित श्री दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस मनाया गया। पंडित राम जी शास्त्री के सानिध्य में मुख्य यजमान अशोक रस्तोगी व व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि ने पूजन किया इसके बाद देर रात तक भंडारा चला। इस दौरान विधायक सलोना कुशवाहा, हरिमोहन गुप्ता, वैभव रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, वैभव अग्रवाल, हितेश गुप्ता रिंकू, नीतू गुप्ता, पूजा गुप्ता, टिंकू रस्तोगी, गीता रस्तोगी, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू, अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...