चंदौली, मई 2 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर में गुरुवार की बीती रात अज्ञात चोर मंदिर से कीमती आभूषण और चढ़ावे की नकदी लेकर फरार हो गए। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ग्राम सभा नौली में चोरों ने मां दुर्गा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे माता के साज सज्जा के सामान, मूर्ति पर सजे सोने चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा चढ़ावे में जमा नकदी को अपने साथ उड़ा ले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। जिससे चोरों के बढ़ते हौसले साफ दिखाई दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने गांव के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। लोगों ने प्रशासन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.