छपरा, अप्रैल 6 -- चावल के ड्रम के निकट छुपाए गए थे त्रिशूल और गदा बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 20 घण्टे के भीतर चोरी गये चांदी के शस्त्र, त्रिशूल, धनुष बाण और गदा को सोमवार को बरामद कर लिया है। वहीं एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। दुर्गा प्रतिमा को सजाने में लगाए गए चांदी के सभी शस्त्रों की बरामदगी के लिए पुलिस देर रात तक छापेमारी करती रही। इसी बीच चोरी गए शस्त्रों को छुपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा तथा एसआई शैलेन्द्र मिश्रा दलबल के साथ बनियापुर थानाक्षेत्र के धोबवल गांव पहुंचे थे। पुलिस टीम ने गांव के ही मुन्ना शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की घटना को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुल...