गोरखपुर, मई 15 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नंबर एक स्थित अंबेडकर नगर कॉलोनी में गुरुवार रात चोरों ने दुर्गा मंदिर से घंटी चोरी कर ली। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मंदिर की पुजारी और पास में रहने वाली पुष्पा उपाध्याय ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी मंदिर से घंटी चोरी हो गई थी। उस समय सूचना मिलने पर पादरी बाजार चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने अपने खर्च पर नई घंटी मंदिर में लगवाई थी। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले एक मनबढ़ युवक ने उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी और पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।आरोप है कि कार्रवाई न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं...