गोपालगंज, जून 11 -- कुचायकोट,एक संवाददाता।अमवा गांव स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पिंडी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जय माता दी और जय श्रीराम के जयघोष तथा वैदिक मंत्रोच्चार से गांव और आसपास का इलाका गुंजायमान रहा। दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन संत बाबा विशंभर दास जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। गाजे-बाजे, धार्मिक ध्वजों और श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ निकली कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर फुलवरिया, तिवारी टोला होते हुए एनएच-27 स्थित अमवा पोखरा पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने जलभरी की। इसके बाद यात्रा बथना कुट्टी सहित विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।जहां विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। यज्ञाचार्य पंडित चंद्रशेखर दु...