गिरडीह, मार्च 21 -- डुमरी। लक्ष्मणटुंडा स्थित दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्री शत चंडी महायज्ञ का आयोजन को लेकर शुक्रवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यज्ञ मंडप के समीप मुख्य यजमान भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी सहित ग्यारह यजमानों ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ लक्ष्मणटुंडा, तेलियाटुंडा व नाथडीह गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य यजमान सुरेन्द्र कुमार ने श्रद्धालुओं से यज्ञ अवधि के दौरान विधि-विधान का पालन करने, शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करने तथा मांस-मदिरा से पूर्ण परहेज रखने की अपील की। उन...