गढ़वा, अप्रैल 13 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के भवनाथपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगा सोलर जलमीनार पिछले दो महीनों से खराब पड़ी हुई है। उसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जलमीनार का बंद हो जाना समस्या को और गंभीर बना रहा है। भवनाथपुर बाजार में प्रत्येक रविवार और बुधवार को साप्ताहिक हाट लगता है। उसमें प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। पहले यह जलमीनार लोगों की प्यास बुझाने का प्रमुख साधन था, लेकिन इसके खराब होने से अब लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सोलरयुक्त जलमीनार की रखी गई आधारशिला ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत के मुखिया और प्रखंड विकास पद...