समस्तीपुर, फरवरी 28 -- सरायरंजन। प्रखंड के खजूरी हाट के प्रांगण में शुक्रवार को विधि विधान के साथ दुर्गा मंदिर की स्थापना को लेकर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन अमित सिंह ने विधि पूर्वक किया। उन्होंने बताया कि यहां पहले से दुर्गा मंदिर था। लेकिन काफी पुराना और जर्जर हो गया था। उसी को लेकर पूर्व मुखिया नागेश्वर सिंह एवं समाजसेवी प्रद्युमन सिंह के अलावे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का पुन: निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर पूर्व मुखिया नागेश्वर सिंह, प्रद्युमन सिंह, कुंदन सिंह, संजय सिंह, अवधेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...