बक्सर, मई 30 -- चौसा। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित दुर्गा मंदिर चौक के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। शौचालय निर्माण और आमजनों की सुविधा के लिए दुर्गा मोड़ चौक के पास काबिज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने दुर्गा मंदिर चौक के पास सरकारी जमीन पर अलग-अलग तरीके से किए गए सभी तरह के अतिक्रमण को अगले 24 घंटे के अंदर स्वत: हटाने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में इसका खर्च वसूलते हुए सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों से 5000 हजार से 20000 रुपये तक जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...