प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में शनिवार को अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय गैर शैक्षिक कर्मचारी संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव कमल बहादुर ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य राजीव कुमार तिवारी रहे। बैठक में संगठन हित और कर्मचारियों की उन्नति पर चर्चा हुई तथा नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी वाराणसी संभाग के अध्यक्ष चुने गए। सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और उन्होंने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...