नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Top News Today: दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई वर्गों को राहत दी। कर्मबंधु की सैलरी 5000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये कर दी गई। आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 8000 से बढ़ाकर 10000 रुपये किया गया। हॉस्टल में रहने वाले SC-ST छात्रों के खाने का भत्ता भी 1800 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दिया गया। दूसरी ओर बसपा में भी बड़ा बदलाव हुआ। पार्टी प्रमुख मायावती ने काफी सोच-विचार के बाद अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को फिर से नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया। आकाश की पार्टी में वापसी पर ईशान आनंद और अन्य नेताओं ने सहमति जताई थी। मायावती ने उम्मीद जताई कि अब संगठन का काम सुचारू चलेगा और बार-बार बदलाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें...दुर्गा पूजा से पहले कर...