एक संवाददाता, अक्टूबर 19 -- एक संवाददाता, मधुबन, मोतिहारी। दुर्गा पूजा को लेकर इस वक्त बिहार में माहौल भक्तिमय है। लेकिन इस भक्तिमय माहौल के बीच भी हैवानों ने अपनी हैवानियत से बिहार को फिर शर्मसार कर दिया है। इस बार मोतिहारी जिले में एक महिला से हैवानियत की गई है। यह महिला अपने पति के साथ दुर्गा पूजा मेला देखने जा रही थीं। लेकिन रास्त में इन हैवानों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। महिला के पति की पिटाई भी कई गई है। जानकारी के मुताबिक, शिवहर से मधुबन दुर्गा पूजा देखने आ रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे बंजरिया सरेह के पास की घटना है। जिसमें कुछ युवकों ने बाइक से ज...