जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- ट्रेनों में दुर्गापूजा की भीड़ 15 अक्तूबर से उमड़ने लगेगी, लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने सात ट्रेनों को पूजा के दौरान रद्द कर दिया है। इससे झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के ग्रामीण यात्रियों को टाटानगर, घाटशिला, चक्रधरपुर, राउरकेला और चांडिल से आवागमन में दिक्कत होगी। वहीं, छठ के लिए कई स्पेशल ट्रेनो में वेटिंग है। अभी आद्रा में लाइन ब्लॉक से टाटानगर-खड़गपुर एवं झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन 15 व 17 अक्तूबर को रद्द करने का आदेश है, जबकि चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन 14 से 19 अक्तूबर, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 16 व 20 अक्तूबर, टाटानगर-बिलासपुर 16 व 19 अक्तूबर, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 17 व 20 अक्तूबर और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस भी 20 अक्तूबर को रद्द होगी। ट्रेनों को रद्द करने स...