कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। सूटरगंज स्थित श्री ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल छाया रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रातःकालीन शुरुआत पूजन से हुई, जिसमें अविवाहित देवता पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया। दुर्गा पूजा पार्क में आयोजित भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं कलाकारों की प्रस्तुत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शाम को दुर्गा पूजा पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा मेघदूत चौराहा, ग्वालटोली बाजार और अहिराना होते हुए सूटरगंज ...