रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दुर्गा पूजा पर राज्यभर में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार पूरे सौहार्द के साथ संपन्न हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय, रांची में सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। डीजीपी ने निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान राज्य में हर हाल में शांति-व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसके लिए सभी जिला नियंत्रण कक्षों में चौबीसों घंटे पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी. यह भी पढ़ें- Chakradharpur Ne...