भागलपुर, अक्टूबर 13 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। दुर्गापूजा के अवसर पर बिहारवासियों को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्युत सर्किलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पंडालों में लेना होगा बिजली कनेक्शन, लोड और पेमेंट का रेट समझ लीजिएविद्युत सुरक्षा के लिए तैयारियां राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जर्जर विद्युत तारों को समय रहते बदलने का कार्य किया जा रहा है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में 11 केवी की बेयर कंडक...