आगरा, अक्टूबर 7 -- दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। गाड़ी सं. 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा त्योहार स्पेशल हावड़ा से 11, 18, 25 अक्तूबर तथा 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर को और खातीपुरा 13, 20, 27 अक्तूबर, 3, 10, 17, 24 नवंबर, 1 दिसंबर को चलेगी। ट्रेन में 4 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 6 जनरल कोच लगे होंगे। ट्रेन हावड़ा से रविवार रात 11:55 बजे चलकर सोमवार तड़के 3.55 बजे आगरा कैंट और मंगलवार सुबह 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। ट्रेन खातीपुरा से मंगलवार शाम 6:30 बजे चलेगी और 11:53 बजे आगरा कैंट व गुरुवार को सुबह 5:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- त्योहारों पर चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी इसके अलावा रेलवे ने कोलकाता-प्रतापनगर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घो...