भागलपुर, दिसम्बर 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वर्ष 2025 में दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ के अवसर पर नगर निगम की ओर से कई कार्य आउटसोर्सिंग के आधार पर कराया गया था। पूर्व में ही नगर आयुक्त द्वारा इसको लेकर किए जाने वाले भुगतान को पूर्ण करने का निर्देश दिया था। पर इन विशेष अवसरों पर कराए गए कार्यों का कुछ भुगतान अब भी लंबित है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। उन्होंने योजना शाखा और स्वास्थ्य शाखा के प्रभारियों से इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित भुगतानों को करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...