हरदोई, मई 28 -- हरपालपुर। क्षेत्र के अंतूपूरवा खद्दीपुर राजा दुर्गा देवी मंदिर पर चल रहे 10 दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ, श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवतकथा के त्रिसत्रीय अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पंचकुण्डीय यज्ञवेदी की परिक्रमा के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही।। नैमिषधाम के यज्ञाचार्य निर्दोष अग्निहोत्री व सहायक रामलखन मिश्र ने देवीमंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। अनुष्ठान में बच्चास्वामी आश्रम पाँचालघाट के बच्चास्वामी शिवस्वरूप ब्रह्मचारी सहित संतों की उपस्थिति और संगीतमय भजनों ने माहौल को धर्ममय बना दिया। श्रीरामकथा व्यास शिवशरण अग्निहोत्री ने सीताहरण और लक्ष्मण रेखा के मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविह्वल कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार की मर्यादा लाँघने से जीवन संकट में पड़ता है। सुख-दुख में पति-पत्नी एक-दूस...