रुडकी, अप्रैल 3 -- दुर्गा चौक के पास युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गा चौक के पास कुछ युवकों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक एक युवक को पकड़कर पीट रहे हैं और उसे दूर तक ले जा रहे हैं। इस दौरान चौक के पास जाम के हालात भी बन गए। काफी देर बाद लोगों ने युवक को बचाया और मारपीट करने वालों को मौके से भगाया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...