भदोही, जनवरी 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के सदर मोहाल स्थित दुर्गा गली के मुख्य द्वार पर बारजा निकाल कर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा था। मामले में पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव ने सोमवार को अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया। कहा कि अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाते हैं तो पालिका प्रशासन अपने स्तर से अतिक्रमण हटाएगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की होगी। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जाता है कि बीते महीने पहले पालिका की गली पर अतिक्रमणकारियों द्वारा बारजा निकालकर अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसको लेकर अनिल अग्रहरि सहित पास पड़ोस के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत किया था। रविवार को छुट्टी के दिन अतिक्रमणकारियों द्वारा पुनः अ...