झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी,संवाददाता। खंडेराव गेट स्थित दुर्गा उत्सव महासमिति के कार्यालय में सराफा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का सम्मान किया। हाल ही में उनकी की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय टीम बनी, जिसमें उन्हें पुन: अध्यक्ष बनाया गया। दुर्गा उत्सव महा समिति के सभी पदाधिकारियो व सदस्यों ने मिलकर मुकेश अग्रवाल का स्वागत किया। शॉल पहनाकर स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम स्वामी, विनोद अवस्थी ,आर न उपाध्यक्ष, राजीव तिवारी ,पवन गुप्ता, प्रभात शर्मा ,संजीव तिवारी मैथिली मुदगील ,आलोक सांडिलय, जयदीप खरे, अभिषेक साहू,अजय पुरवार पीयूष रावत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...