बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप (टी - 20) आर बी गिरी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मैच में बोकारो किकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने दुर्गा इलेवन की टीम को सात रनों से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। बोकारो किकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 130 रनों का स्कोर बनाया। अतुल सिंह सुरवार ने नाबाद 32, राधेश्याम पांडे ने 21 वं कुंदन सिंह राजपूत ने 20 रन बनाए। दुर्गा इलेवन से शहंशाह खान, अंशु कुमार सिंह, रवि व रवि कुमार यादव को एक-एक सफलता मिली। दुर्गा इलेवन की टीम 19.2 ओवर में 123 रनों पर सिमट गई। अभिषेक कुमार ने 29, रवि कुमार यादव ने 27 व अंशु कुमार सिंह ने 16 रन बनाए। बोकारो किकेट कोचिंग एकेडमी जूनियर...