बदायूं, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। हथौड़ा माता मंदिर, मनोकामना बैनी महाराज और गंवा देवता जैसे प्राचीन मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप का विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिन भर जय माता दी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहे। इस अवसर पर कई भक्तों ने कन्या पूजन कर नौ दिनों का उपवास खोला और प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.