सहारनपुर, मार्च 27 -- गंगोह। नगर एवं क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। पूरे दिन मंदिरों में भारी भीड़ रही। वही घर घर में नन्ही कन्याओं की चरणवन्दना कर उन्हें भोजन कराया गया। चैत्र मास के नवरात्रों का गुरूवार को अधिकतर परायण हो गया। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, दुर्गा अष्टमी पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की गई। माता वैष्णो देवी मंदिर में माता के नौ स्वरूपों की पूजा की गई इसके बाद उनकी आरती उतारी गई। अब रामजन्मोत्सव मनाने को विभिन्न मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...