चम्पावत, मार्च 26 -- लोहाघाट में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। देवीधुरा के मां वाराही धाम, झूमाधुरी, अखिलतारिणी, लड़ीधुरा, गलचौड़ा, भूमिया, गंगनाथ, ऋषेश्वर, भगवती मंदिर में माता की पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। घरों और मंदिरों में हवन किया गया। छमनिया चौड़ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में तैनात देवेंद्र कुमार शर्मा के आवास में रीना शर्मा ने कन्याओं का पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...