अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी आज आद्रा नक्षत्र, शोभन योग बव करण के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जिन परिवारों में अष्टमी के दिन कन्या पूजन होता है, उन्होंने सप्तमी बुधवार को व्रत रखा। मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम माता महागौरी है। 18 गुणों की प्रतीक महागौरी अष्टांग योग की अधिष्ठात्री देवी हैं। कई परिवार में अष्टमी वाले दिन कन्या लांगुरा पूजन होता है। पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि पूजा पाठ व कन्या लांगुरा जिमाने के चौघड़िया मुहूर्त अनुसार सुबह 9:05 से लेकर दोपहर 01:53 तक चर, लाभ, अमृत के तीन मुहूर्त रहेंगे। पूजाघर में 9 वर्ष तक की कन्या से हल्दी, रोली या पीले चंदन का हाथ का थापा लगवाएं, जिससे देवी मां का स्वरूप मानते हैं। बच्ची को दक्षिणा या उपहार देकर विदा करें। पैर छुकर आशीर्वाद लें। इसके बाद स...