भभुआ, फरवरी 27 -- करमचट पुलिस ने 5 हजार किलो अर्धनिर्मित महुआ शराब बरामद किया पुलिस ने ड्रम, बर्तन, महुआ व शराब बनाने के अन्य उपकरण को बरामद किया (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाने की पुलिस ने दुर्गावती नदी के तट पर चल रही सात शराब भट्ठी को शुक्रवार को ध्वस्त कर वहां से 5 हजार किलो अर्धनिर्मित महुआ शराब बरामद किया। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर उसे विनष्ट कर दिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की और बताया कि एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर इलाके में शराब विक्रेताओं, बनानेवालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इब्राहिमपुर पहाड़ी के नीचे जंगल में शराब बनाने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके ड्रम, बर्तन, महुआ व शराब बनाने के अन्य उपकरण को बरामद किया। हालांकि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.