गढ़वा, फरवरी 20 -- रंका। थाना मोड़ स्थित दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान गुरुवार को मां दुर्गे की मंदिर का सातवां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। प्रातः आठ बजे से दुर्गा मंदिर में मां दुर्गे की स्थापना दिवस परपूजा अर्चना अजय प्रसाद सपत्नीक और रामकुमार प्रसाद सपत्नीक पूजा अर्चना, हवन व आरती की गई। भंडारा में कई गांवों के लोग आकर प्रसाद ग्रहण किया। पूजा और भंडारा को सफल बनाने में संरक्षक श्याम सुंदर प्रसाद, अध्यक्ष दीपक सोनी, मनीष कुमार चौधरी, पंकज कुमार, बीरेंद्र राम, मनोज निराला सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.