जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने छह जांच टीमें गठित की हैं। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, होटल और अन्य खाद्य सामग्री विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी।जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण और भंडारण की स्थिति के साथ मिलावट की भी जांच होगी। संदेह होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे और उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। त्योहारी मौसम को देखते हुए मिठाई, खोवा, पनीर, तेल, मसाले, दूध एवं दूध से बने उत्पादों समेत अन्य खाद्य सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।प्रशासन यह भी पढ़ें- Jams...