देवघर, सितम्बर 26 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने कोलकाता और अलमनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर- 03107 कोलकाता-अलमनगर स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता से रात 11:50 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:45 बजे अलमनगर पहुंचेगी। इस अवधि में ट्रेन के सात फेरे होंगे। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर- 03108 अलमनगर-कोलकाता स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। अलमनगर से ट्रेन रात 1:45 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- बरौनी होकर बनारस से कोलकाता के लिए चलेगी ट्रेन वापसी में भी सात फेरे होंगे। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के नै...