बलिया, जून 17 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में जिले के पचरुखिया गांव निवासी युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान पत्र और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार की सुबह शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर हुआ। तीन वर्ष के मासूम बेटे ने जब मुखाग्नि दी तो हर कोई फफक पड़ा।हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी 30 वर्षीय आशुतोष दुबे पुत्र स्व. मालिक दुबे दुर्गापुर में ट्रक पर खलासी का कार्य करते थे। यह भी पढ़ें- दुर्गापुर सड़क हादसे में बलिया के युवक की मौत बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वहीं पर एक अन्य ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। आ...