सीवान, फरवरी 12 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल थाना क्षेत्र के चोरमा टोले गजियापुर गांव के एक युवक की एक महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृत युवक हृदयानंद प्रसाद का पुत्र संटू पटेल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक महीना पहले दुर्गापुर में हुई सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा था। उसके तबीयत में कुछ सुधार को देखकर परिजन उसे तीन - चार दिन पहले घर ले आए थे। लेकिन मंगलवार की शाम फिर उसकी तबीयत खराब हो गई तो परिजन उसे इलाज के लिए सीवान ले गए। लेकिन उसकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। उसे इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हीं उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब...