खगडि़या, दिसम्बर 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता एनएच 31 के दुर्गापुर में एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से रविवार को एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मोरकाही के अंकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक के घर में मुंडन का कार्यक्रम था। इसी कार्य के लिए वह डीजल लाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.