मैनपुरी, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में शराब के ठेके को खोलने का प्रयास किया तो गांव की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बावजूद ठेका खुला तो महिलाएं उत्तेजित हो गईं और उन्होंने लाठी-डंडा लेकर ठेके पर धावा बोल दिया। ठेके पर रखी शराब की तोड़फोड़ कर शराब को सड़क पर फैला दिया गया। महिलाओं ने घंटों हंगामा किया तो ठेके के कर्मचारी ठेका बंदकर भाग निकले। ग्रामीण महिलाओं को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन महिलाओं ने साफ कह दिया कि इस गांव में ठेका नहीं खुलेगा। रविवार को पूरे दिन विरोध के बाद ठेका बंद रहा। भोगांव क्षेत्र में शराब की बिक्री को लेकर ग्राम दुर्गापुर और शिवपुरा में लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिवपुरा की महिलाओं ने गांव में खुले ठेके के विरोध में कई दिन प्रदर्शन किए, ठेके के सामने महिलाओं ने डेरा भी जमाया। अधिक दव...