बोकारो, जनवरी 6 -- कसमार प्रखंड के दुर्गापुर बड़ पहाड़ क्षेत्र में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक टुसु मेला को लेकर मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टुसु परब को भव्य और सुव्यवस्थित रूप में मनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपरा को सहेजा जा सके। मेला के दौरान झूमर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करने का भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की। उन्होंने कहा कि टुसु मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक चेतना का प्रतीक है। इसके सफल संचालन के लिए जिम्मेदार और सक्रिय समिति का गठन आवश्यक है। इसी क्रम में मेला संचालन हेतु सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। डॉ अखिलेश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.