धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद, वरीय संवाददाता दुर्गापुर में आरआरआई के कारण धनबाद होकर चलने वाली कई ट्रेनों के रूट परिवर्तित किया गया है। कई को पुनर्निधारित कर चलाया जाएगा। वहीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस 23 नवंबर को रद्द रहेगी। हावड़ा मथुरा एक्सप्रेस 21 नवंबर को रद्द रहेगी। सियालदह-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 18 नवंबर को दोनों तरफ से रद्द रहेगी। ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 22, 23 और 24 को, कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 18 को, हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस 31 अक्तूबर और 14 नवंबर को रद्द रहेगी। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 17 नवंबर को, कोलकाता-आगरा कैंट 20 नवंबर को और हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 20 व 22 नवंबर को रद्द रहेगी। एनआई कार्य के कारण मालादा टाउन- सुरत एक्सप्रेस और रांची...