बरेली, मार्च 9 -- जंक्शन एक नंबर प्लेटफार्म पर दुर्गापुर बिहार के रहने वाले 56 वर्षीय जवान राम उग्रह को माइनर अटैक पड़ा। प्लेटफार्म पर गिरने से सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौत हो गई। सूचना पर शाम को परिवार वाले बरेली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव बिहार ले गये। जीआरपी के मुताबिक, बिहार में दुर्गापुर निवासी राम उग्रह उत्तराखंड जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) में तैनात थे। राम उग्रह को देहरादून जाना था। वह शनिवार रात को बरेली आये लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद राम उग्रह कहीं बरेली में चले गये। रात को लौटे और एक नंबर प्लेटफार्म के पश्चिमी दिशा में पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठ गये। सीसीटीवी में कैद वीडियो में उनको पसीना आता दिख रहा है। वे वहीं चबूतरे पर ही लेट गये। थोड़ी देर में ही चबूतरे से नीचे गिर गये, जिससे सिर में गंभीर चोट आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.