गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम की चुनाव समाप्ति बाद पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर अनुसुचित जाति टोला में शिवम आजाद एवं उसके सहयोगियों एवं अन्य अज्ञात लोगों के द्वारा फायरिंग करने के मामले में शिवम आजाद को दुर्गापुर एयरपोर्ट में पकड़ लिया गया है। दुर्गापुर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर शिवम कहीं बाहर निकलने की फिराक में था। इस बीच दुर्गापुर एयरपोर्ट में उसे पकड़ लिया गया। शिवम को लाने के लिए गिरिडीह पुलिस की टीम दुर्गापुर के लिए रवाना हो गयी है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा निवासी विशाल मंडल समेत छह-सात अन्य लोगों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। ऐहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस बलों को तैनात किया गया है। शिवम एवं उसके...