भदोही, नवम्बर 11 -- भदोही, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने दुर्गागंज थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, मालखाना तथा महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। एएसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों तथा लम्बित मालों के नियमानुसार निस्तारण का निर्देश दिया। थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, बैरक, मेस तथा शौचालय आदि की साफ-सफाई के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...