भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर ज्ञानपुर स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी पर सड़क जर्जर होना बाइक सवारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। त्रिमुहानी के पास क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। नागरिक पूर्व में कई बार सड़क मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नागरिकों की माने तो दुर्गागंज त्रिमुहानी ढलान पर स्थित है। करीब एक फीट नीचे तिराहा होने पर आधा घंटा भी बरसात हो जाए तो गंदा पानी लग जाता है। जलजमाव के चलते मरम्मत कार्य के कुछ ही माह बाद सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो जाती है। जर्जर मार्ग पर ई-रिक्शा भी आए दिन पलट जा रहा है। दुर्गागंज तिराहा पर पहुंचते ही चार पहिया वाहन पीछे से हार्न मारा नहीं कि बाइक और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। दिन में तो किसी तरह...