घाटशिला, मई 12 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड की धोबनी पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव दुर्गाआटा में जेजेएसएससी क्लब द्वारा रंगारंग डांस धमाका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन शामिल हुए। प्रतियोगिता में किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया, जिससे बड़ी संख्या में युवा एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काकदोहा के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रथम विजेता को ड्रेसिंग टेबल तथा द्वितीय विजेता को स्टील हांड़ा प्रदान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान सोरेन ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार...